फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Minister raised questions on firms and contractors associated with PWD

Ghazipur News: पीडब्ल्यूडी से जुड़ीं फर्मों और ठेकेदारों पर मंत्री ने खड़े किए सवाल

Sat, 30 Nov 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Minister raised questions on firms and contractors associated with PWD
गाजीपुर। जनपद में लोक निर्माण विभाग के सभी खंडों में विभिन्न फर्मों और ठेकेदारों की ओर से कराए जा रहे कार्य पर पंचायती राज विभाग के मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने 6 फर्मों का जिक्र करते हुए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखा है। 11 नवंबर को मंत्री की ओर से लिखे गए पत्र के में कहा गया है कि उनके संज्ञान में आया है कि गाजीपुर के लोक निर्माण विभाग के सभी खंडों में विभिन्न फर्मों व ठेकेदारों की ओर से जो भी कार्य कराए जा रहे हैं, उसमें निम्नस्तरीय गुणवत्ता व अंडर साइज निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। यह किसी भी दशा में सही नहीं है। उन्होंने अजय इंटरप्राईजेज, मे. गायत्री कन्स्ट्रक्शन गाजीपुर, मे. कामांती राय, गाजीपुर, मे. गीता कन्स्ट्रक्शन, गाजीपुर, मे. सलीम इन्टरप्राईजेज, गाजीपुर, मे. बलिराम सिंह, गाजीपुर का जिक्र किया है। साथ ही वर्ष 2023-2024 में इन फर्मों और ठेकेदारों के निर्माण कार्य व वर्तमान में चल रहे कार्यों की टीएसी जांच कराते कराने और कार्य संतोषजनक न होने पर इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

सीएम से भी की गई है शिकायत : मंत्री के बेटे और सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने इस पत्र के लिखे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर शिकायतें आ रही हैं। इससे मंत्री और जनप्रतिनिधियों की बदनामी हो रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी शिकायत की गई है। साथ ही खराब कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर अच्छा कार्य करने वालों को मौका देने का आग्रह भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed