फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Minister of State for Cooperation inaugurated and laid the foundation stone of new works

सहकारिता राज्यमंत्री ने 9 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Fri, 07 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Cooperation inaugurated and laid the foundation stone of new works
सहकारिता राज्य मंत्री और सदर विधायक डॉ. संगीता बलबंत के द्वारा जनपद को 226.28 लाख रुपये की नव परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। जिसमें जखनिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम अलीपुर मदरा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर का पर्यटन विकास, सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के मुर्तजीपुर विधान विकास खंड देवकली स्थित चौमुखधाम धुवार्जुन मंदिर का पर्यटन विकास, सदर विधानसभा अंतर्गत चोचकपुर व ब्लाक करंडा स्थित मोनी बाबा धाम का पर्यटन विकास, जंगीपुर विधानसभा के ग्राम बौरी ब्लाक मरदह में स्थित देयी माता मंदिर का पर्यटन विकास, जहुराबाद विधानसभा अंतर्गत ग्राम खारा में स्थित शिव मंदिर का पर्यटन विकास, मुहम्मदाबाद विधानसभा अंतर्गत सकोहा विकास खंड भदौरा में स्थित बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर का पर्यटन विकास एवं जमानिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम देवल विकास खंड भदौरा, सेवराई में स्थित श्री 108 बाबा कीनाराम जी मठ का पर्यटन विकास का लोकार्पण किया गया। साथ ही सैदपुर विधानसभा अन्तर्गत रामपुर माझा में स्थित कीनाराम स्थल के गोविंद कुंड का पर्यटन विकास के कार्य का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त जहुराबाद विधानसभा अंतर्गत कासिमाबाद स्थित ग्राम पाली में सती माई मंदिर स्थल का पर्यटन विकास एवं सुंदरीकरण के कार्य का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed