{"_id":"70477dbbc28bf745cb9674900b87467f","slug":"minister-giriraj-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री गिरिराज का पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री गिरिराज का पुतला फूंका
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा अशोभनीय टिप्पणी करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज कार्यकर्ताओं ने तहसील तिराहे पर केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद शहीद पार्क में सभाकर उन्हें जमकर कोसा।
विज्ञापन
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मिर्जा अश्फाक बेग ने कहा कि यह निरंकुश शासन का जीता-जागता प्रमाण है। ऐसे बड़बोले मंत्री को तत्काल केेंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए। जिला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बलिराम राय ने इसके लिए प्रधानमंत्री से मांफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. जनक कुशवाहा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। वह प्राय: अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं। इस तरह की टिप्पणी भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं में नैतिक मूल्यों की कमी को दर्शाती है। ऐसे विवादित मंत्री को केंद्रीय मंत्रिमंडल में रहने का अधिकारी नहीं है।
विज्ञापन
सभा में बलिया लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, असलम खां, गिरजादत्त दुबे, आनंद राय सांकृत, अजीज अजीज अहमद, जफरुल्ला खां, सचिदानंद राय, शुकरुल्ला वारसी, रामप्रसाद राय, महेंद्र राय, कालिका राम, जुल्कर नैन अंसारी आदि उपस्थित थे। संचालन जयप्रकाश यादव ने किया।