फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Member arrested for patronizing cow slaughter

गोकशों को संरक्षण देने के आरोप में सभासद गिरफ्तार

Fri, 30 Sep 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Member arrested for patronizing cow slaughter
जमानिया कोतवाली पुलिस ने प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद जय प्रकाश गुप्ता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि जय प्रकाश गोकशी करने वालों को संरक्षण देते हैं।
विज्ञापन

पुलिस एवं राजस्व टीम ने तीन गो तस्करों की संपत्ति कुर्क की है। इसके बाद पुलिस टीम ने गो कशों को संरक्षण देने के आरोप में सभासद जय प्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस कस्बा बाजार से उनको कोतवाली ले आई और मेडिकल कराने के बाद चालान कर दिया। कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि गोकशी करने वालों को संरक्षण देने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। जय प्रकाश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के विरोध में धरना
मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता को जेल भेजने के विरोध में उनकी पत्नी गीता देवी समर्थकों संग रामलीला मैदान में धरने पर बैठ गई। आरोप लगाया कि पुलिस ने बदले की भावना में उनके पति को गिरफ्तार किया है। उनको फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा गया है। न्याय के लिए धरना जारी रहेगा। उधर, इसके विरोध में बलुआ घाट पर चल रही रामलीला स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed