फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Meghbaran's team won the final of the hockey tournament by 10-0

मेघबरन की टीम ने हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल 10-0 से जीता

Wed, 17 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Meghbaran's team won the final of the hockey tournament by 10-0
मेघबरन सिंह पीजी कॉलेज करमपुर के एस्ट्रोटर्फ के मैदान में आयोजित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनि - फोटो : GHAZIPUR
करमपुर के मेघबरन सिंह पीजी कालेज में बुधवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी की अंतर महाविद्यालयीय हॉकी पुरुष प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। एस्ट्रोटर्फ पर आयोजित फाइनल मैच का मुकाबाला मेघबरन सिंह पीजी कॉलेज और पीजी कॉलेज गाजीपुर के बीच हुआ। जिसमे मेघबरन सिंह पीजी कॉलेज की टीम 10-0 से विजयी रही। मैच में धर्मेंद्र यादव ने हैट्रिक लगाकर अपनी टीम को मजबूत किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के खेलकूद सचिव डा. विजय तिवारी समेत डा. राजेश सिंह और रजनीश सिंह थे। इस मौके पर करमपुर स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए करमपुर की खेल गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य मेघबरन सिंह पीजी कालेज के प्राचार्य डा. नागेंद्र पाठक ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मनोज सिंह, इंद्रदेव, प्रभाकर सिंह, अमित सिंह, पुरेंद्र सिंह और चंद्रभान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed