फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

सहकारी बैंकों के विलय के संबंध में प्रगति से अवगत कराया

Mon, 10 May 2021 06:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
meeting
गाजीपुर। को-आपरेटिव बैंक इंपलाइज यूनियन उ.प्र. के मंडलीय मंत्रियों की वर्चुअल बैठक रविवार की रात में हुई। इसमें सहकारी बैंकों के विलय के संबंध में हो रही प्रगति के बारे में अवगत कराया गया। मर्जर कमेटी के अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह और सीबीईयू के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ने महामारी के दौरान संगठन द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सभी ने एक स्वर से कोरोना से सुरक्षित रहते हुए कार्य करने और यूनियन के माध्यम से आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता से जब तक नई मेडिक्लेम व्यवस्था पूरी तरह से लागू नहीं हो जाती तब तक चिकित्सा प्रतिपूर्ति की पूरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी करने से संक्रमित होकर मृत कर्मचारियों को प्रदेश सरकार द्वारा घोषित 30 लाख रुपये मुआवजा राशि का भुगतान कराने, हर जिले में कर्मचारियों की सहायता के लिए एक राहत कोष बनाने एवं हर 15 दिन पर मंडलीय मंत्रियों की बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में यूनियन के संरक्षक एमपी सिंह, राजेश्वर सिंह, बीएन चौबे, शेषनाथ यादव, दीवान सिंह, अनुराग यादव, राजू यादव, आनंद कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र पांडेय ने विचार रखे। अंत में ंक्रमण के चलते मृत कर्मचारियों को दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed