फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

समूहों का 28 तक कर लें गठन

Sat, 27 Feb 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
meeting
जमानिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्थानीय विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों का गठन अब तक नहीं हो पाया है। इससे नाराज खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव-अधिकारी को चेतावनी देते हुए 28 फरवरी तक समूह का गठन करने का निर्देश दिया गया है। खंड विकास अधिकारी हरीनारायण ने बताया कि ग्राम पंचायत मिर्चा भगीरथपुर खरगसीपुर डिल्लाचवर शाहपुर लठिया बसुहारी देवा बैरनपुर मुहम्मदपुर करमहरी सोनहरिया के ग्राम पंचायत सचिव-ग्राम पंचायत अधिकारी कमलकांत सिंह विनय कुमार यादव सुनील कुमार पवन कुमार बबलू गुप्ता जुनैद खां रामनयन यादव को कार्य में लापरवाही को देखते हुए कार्यालय से चेतावनी जारी की गई है। अगर 28 फरवरी तक सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं अधिकारी ने समूह का गठन करते हुए उनके बैंक खाते और पासबुक की छायाप्रति के साथ अभिलेख कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किए गए तो उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित की जाएगी। बताया कि सभी सचिवों को बार-बार साप्ताहिक बैठक में कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके उनके द्वारा लापरवाही बरती जा रही है जिस कारण से अंतिम चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed