फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

‘कोरोना के खतरे से लोगाें को आगाह करते रहें’

Sun, 18 Oct 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
meeting
गाजीपुर। नारी शिक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन अभियान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा महिला जन प्रतिनिधियों से बात की। इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी में जिले के करीब छह गांवों की महिला ग्राम प्रधान तथा अन्य महिला जनप्रतिनिधि उपस्थित थीं। हालांकि गाजीपुर की किसी महिला जन प्रतिनिधि को संवाद का मौका तो नहीं मिला लेकिन उन्होंने सीएम के इस प्रयास की काफी सराहना की। तय समयानुसार नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, शशिकला उपाध्याय ग्राम प्रधान क्यामपुर, लक्ष्मी पांडेय ग्राम प्रधान ईशुपुर, संजू सिंह ग्राम प्रधान डढ़वल, माधुरी यादव ब्लाक प्रमुख विकासखंड देवकली, डा. निधि मौर्या ब्लाक प्रमुख मरदह, अर्चना सिंह ग्राम प्रधान बरहोपुर, मीरा ग्राम प्रधान बिरनो, कंचन राजभर जिला पंचायत सदस्य मरदह, डा. प्रतिमा सिंह जिला पंचायत सदस्य जखनिया प्रथम, आरती गुप्ता ग्राम प्रधान आदि एनआईसी के कांफ्रेंसिंग रुम में समय पर पहुंच गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक कोई कोराना वायरस की दवा या वैक्सीन नहीं आ जाती है तक तक लोगों को जागरूक करें तथा स्वच्छता अपनाएं। कहा कि सभी अपने गांव में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम स्थापित करें। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि इस अभियान की साप्ताहिक समीक्षा की जाए। इस कार्यक्रम के बाद महिला जन प्रतिनिधियों ने कहा कि इस संवाद के बाद उनमें एक उत्साह का संचार हुआ है। इस मौके पर जिलाधिकारी एमपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्त, जनपद नोडल अधिकारी अर्चना गहरवार सदस्य राज्य महिला आयोग, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय, डीआईओ एनआईसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed