फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Maurbojh defeated Rasulabad and won the title of cricket competition

Ghazipur News: माऊरबोझ ने रसूलाबाद को हरा जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Wed, 26 Nov 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Maurbojh defeated Rasulabad and won the title of cricket competition
बेलसड़ी गांव में मंगलवार को सतगुरु सीतादास ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका फाइनल माऊरबोझ एवं रसूलाबाद के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें माऊरबोझ ने 26 रन से जीत दर्जकर प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। फाइनल में टाॅस जीतकर माऊरबोझ ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट खोकर 113 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में खेलने उतरी रसूलाबाद की टीम 8 ओवरों में 87 रन पर सिमट गई।
इस प्रकार माऊरबोझ ने 26 रन से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में कोदई, घोसी, पांडेयपुर, मटेहू, गांई, बहतुरा, हैदरगंज, इंदौर, सहादतपुरा, महेशपुर, बहादुरगंज, बरही, सिंगेरा, राघव पट्टी, जरौटा, चंवर, रसूलाबाद, देवकठिया, रैनी, बरेसर, खजूरगांव, शेखनपुर, माऊरबोझ की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

आयोजक मंडल की ओर से विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच माऊरबोझ के धीरज शर्मा को मिला। इस मौके पर ग्राम प्रधान अर्चना भारती, उपेंद्र कुमार, अमित सिंह, सत्यप्रकाश, सोनू, अभय, मनोज, अजय राजभर, नाहर सिंह, अभिषेक सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed