{"_id":"58a08a264f1c1b5833d84079","slug":"mau-went-back-to-the-farmer-dmu-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ से वापस हो गई कृषक, डीएमयू निरस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ से वापस हो गई कृषक, डीएमयू निरस्त
ghazipur
Updated Sun, 12 Feb 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी-औड़िहार रेलखंड के सादात-जखनियां रेलवे स्टेशन के मध्य गेट संख्या-19 पर मानव रहित क्रासिंग समाप्त कर सब-वे मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। इसके चलते ट्रेनों का परिचालन रविवार को सुबह साढ़े दस से शाम पांच बजे तक प्रभावित रहा।
मानव रहित रेलवे क्रासिंग संख्या 19 जखनिया रेलवे स्टेशन से हुरमुजपुर हाल्ट के मध्य मुड़ियारी गांव के सामने मानव रहित क्रासिंग के रेल लाईन के निचे अंडर सब-वे मार्ग बनाया जा रहा है। वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर द्वितीय राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि मानव रहित समपार बंद करने के क्रम कार्य किया जा रहा है। प्रथम चरण मे कम आवागमन वाले समपार को पूर्णत: बंद कर दिया जाएगा, दूसरे चरण में ऐसे मार्गों को बंद कर निकटवर्ती क्रासिंग तक लिंकमार्ग बनाकर जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही जहां आवागमन अधिक है, उनके महत्व को देखते हुए वहा सिमित ऊंचाई के सब-वे मार्ग बनाकर आवागमन जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस 18 फिट चौड़े और 12 फिट ऊंचे सब-वे के बन जाने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। निर्माण के दौरान परिचालन बंद होने से अप और डाउन की गाजीपुर-वाराणसी डीएमयू का परिचालन नहीं हुआ। जबकि कृषक एक्सप्रेस को मऊ तक ही चलाया गया। इस दौरान इंजीनियर आशुतोष शुक्ला, मुख्य कार्य निरीक्षक एमपी पाठक, आरपीएफ अधिकारी जीपी पांडेय आदि मौजूद रहे।
पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य श्रीराम जायसवाल ने बताया कि मंत्रालय द्वारा मानव रहित क्रासिंग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर मानव रहित क्रासिंग को तेजी से बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस मार्ग के निर्माण से मुड़ियारी, तालगांव, अतिगाँवा, कौलाजखनिया सहित आधा दर्जन गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।