फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Matri Vandana Week will be celebrated in the district from September 1

एक सितंबर से जनपद में मनेगा मातृ वंदना सप्ताह

Mon, 30 Aug 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Matri Vandana Week will be celebrated in the district from September 1
गाजीपुर। गर्भवती और धात्री महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और पोषण के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को गति प्रदान के लिए एक से सात सितंबर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया जाएगा। इस सप्ताह को एक उत्सव के रूप में मनाने की योजना है, जिसके तहत सप्ताह के प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसकी थीम मातृ शक्ति-राष्ट्र शक्ति निर्धारित की गई है। इस बार इस सप्ताह के दौरान गर्भवती को कोविड टीकाकरण के प्रति विशेष तौर पर जागरूक करने की भी योजना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अर्पणा उपाध्याय ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजकर सप्ताह की निर्धारित गतिविधियों के अनुरूप इसके आयोजन के निर्देश दिए हैं। सप्ताह के दौरान सभी पात्र गर्भवती और धात्री महिलाओं को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया जाए। ज्यादा से ज्यादा योजना का प्रचार-प्रसार हो और स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा दिया जाए। इसके अलावा कोविड टीकाकरण के प्रति गर्भवती को विशेष तौर पर जागरूक किया जाए। सप्ताह के दौरान गर्भवती को उचित आराम और पोषण की जरूरत के बारे में समझाया जाए और नियमित प्रसव पूर्व देखभाल की आवश्यकता बताई जाए। प्रत्येक ब्लाक पर मां-बच्चे एवं गर्भवती के लिए सेल्फी कार्नर बनाया जाए और मां एवं प्रथम शिशु अथवा गर्भवती की सेल्फी सोशल मीडिया जैसे-ट्विटर व व्हाट्सएप पर जनपद, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपलोड की जाए, जिससे चयनित फोटो को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदर्शित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed