फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Masked miscreants shot the president, condition critical

नकाबपोश बदमाशों ने प्रधानपति को मारी गोली, हालत नाजुक

Tue, 29 Mar 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants shot the president, condition critical
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर-ढढ़नी मार्ग के महेवा चट्टी से कुछ दूरी पर स्थित नहर पुलिया के पास सोमवार की सुबह 6.30 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने शिव मंदिर पूजा करने जा रहे प्रधान के पति को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर तमंचा लहराते हुए बदमाश बाइक से फरार हो गए। परिजन घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। एसपी ने मौका मुआयना किया और जल्द पर्दाफाश करने को कहा। पुलिस चार संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चित्तावनपट्टी गांव निवासी रोजगार सेवक और ग्राम प्रधान के पति अशोक यादव (35) सप्ताह में प्रत्येक सोमवार को सुबह पांच बजे महेवा गांव स्थित महेश्वर धाम में पूजन-अर्चन करने जाते थे। वह छह बजे तक घर लौटते थे। सोमवार को भी वह अपने मित्र अदन यादव के साथ बाइक से मंदिर जा रहे थे। अभी वह महेवा चट्टी से कुछ ही दूरी पर स्थित पुलिया के पास पहले से घात लगाकर सड़क किनारे इंतजार कर रहे दो नकाबपोश बदमाशों ने उनको सामने से गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश तमंचा लहराते हुए बाइक पर सवार होकर मतसा के तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

प्रधानपति लहूलुहान होकर जहां सड़क पर गिरे थे। उनका मित्र भी बेहोश पड़ा था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस दी। प्रधानपति और अचेत मित्र को जिला अस्पताल ले गए। प्रधानपति की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं होश में आने के बाद अदन यादव को घर भेज दिया। कुछ देर बाद एसपी रामबदन सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। मातहतों को जल्द से जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed