फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman found hanging

Ghazipur News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

Sat, 29 Jul 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging
- मृतका के पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, पति समेत छह पर मुकदमा
विज्ञापन

-दुबई से तीन दिन पहले ही आया था पति, वर्ष 2019 में हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
शादियाबाद/ मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के तरबनवां गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिवार के लोगों के मुताबिक उसने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। उधर, मृतका के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बेटी के पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सैदपुर कोतवाली के रस्तीपुर गांव निवासी किशोर राम की बेटी सुनैना (22) की शादी वर्ष 2019 में तरबनवां गांव निवासी अजय कुमार के साथ हुई। उसका पति तीन दिन पहले दुबई से घर आया था। परिजनों के मुताबिक सुनैना देर शाम कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंदकर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटक गई।
विज्ञापन

इधर, परिजन कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से निकालकर उपचार के लिए जखनिया सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को लेकर घर चले आए। इधर सूचना मिलते ही मृतका के पिता किशोर राम परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति अजय, ससुर सरजू राम, सास मनिया देवी, ननद नेहा, जेठानी वंदना और देवर धर्मेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

थाना प्रभारी महेश पाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed