फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman found dead on bed, eyewitnesses said there was a rope mark on her neck

Ghazipur News: बिस्तर पर मृत मिली विवाहिता, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गले पर था रस्सी का निशान

Wed, 27 Nov 2024 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Married woman found dead on bed, eyewitnesses said there was a rope mark on her neck
करंडा। थाना क्षेत्र तुलापट्टी दलित बस्ती में महिला बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतका के गले पर रस्सी के निशान थे। पुलिस के पहुंचने से पहले पति सहित ससुराल के लोग फरार हो गए। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के बक्सूपुर गांव निवासी काजल (21) का विवाह एक वर्ष पहले तुलापट्टी दलित बस्ती निवासी सुजीत राम से हुई थी। अचानक परिजनों के शोर मचाने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तो विवाहिता बिस्तर पर मृत पड़ी थी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के गले पर रस्सी के निशान थे। वहीं एक कमरे का दरवाजा भी टूटा पड़ा था। इधर जब-तक पुलिस पहुंचती पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने आई और घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी। थाने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग बेटी का शव बिलख पड़े। मृतका के पिता बक्सूपुर गांव निवासी घनश्याम ने पुलिस को तहरीर दी। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी हाउस भेजकर सुरक्षित रखवा दिया। थानाध्यक्ष दिनेश पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed