{"_id":"623e0b981d26cd3cb73e4b41","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-ghazipur-news-vns64492692","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मदनपुरा गांव के हरिजन बस्ती में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतका के पिता ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शूरू कर दी।
लोटवा गांव निवासी नीलम (22) का विवाह बीते 12 जून मदनपुरा गांव के राकेश राम से हुई थी।
सुबह पांच बजे विवाहिता अपने में मृत अवस्था में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी ससुराल पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतका के पिता रमेश राम ने ससुरालियों पर पुत्री का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस शव को कब्जे में लेने के साथ मृतका के पति राकेश, जेठ बेचू राम, जेठानी सोनी और सास धर्मवती को गिरफ्तार कर थाने आई। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि अक्सर पुत्री को ससुरालीजन मारते-पीटते थे। करीब एक माह पूर्व पुत्री को घर लेकर गए थे। आपसी पंचायत के बाद पुन: पुत्री को ससुराल भेज दिया था। इसके बाद भी पति अक्सर ही विवाद करने के साथ मारता- पीटता था। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि मृतका के पिता रमेश राम की तहरीर पर पति राकेश, जेठ बेचू राम, जेठानी सोनी और सास धर्मवती के खिलाफ मुकदमा दर्जकर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।