फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

लमुई गांव निवासी सुलेखा (22) की शादी 15 जून 2019 को मतसा गांव निवासी संजय यादव से हुई थी। विवाहिता के पिता शिव सागर यादव ने बताया कि शादी के बाद आए दिन विवाहिता का पति और ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। रविवार को भी उसके पति एवं अन्य लोग उसके साथ मारापीट कर रहे थे। इस दौरान पुत्री सुलेखा ने अपने आप को कमरे में बंद कर घटना की जानकारी दी। जब मायके से लोग उसके ससुराल पहुंचे तो वह अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटक रही थी। विवाहिता के पिता ने पुलिस को बताया कि जिस कमरे पुत्री का शव लटक रहा था, उसका दरवाजा भी टूटा हुआ था। जिस पर कोतवाली में घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली आई। मृतका के पिता शिव सागर यादव ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed