फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sat, 06 Nov 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
थाना क्षेत्र के पथरा खुटहन गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के दरबेपुर गांव निवासी विवाहिता गोल्डी (25) की शादी दो दिसंबर 2020 को रंजीत राजभर से हुई थी। पति रंजीत राजभर मुबंई में काम करता है। बीस दिन पूर्व ही वह ससुराल आई थी। विवाहिता की मां माधुरी देवी ने पति सहित सास, ससुर, देवर एवं जेठानी पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाकर उनके खिलाफ नामजद तहरीर दी है। विवाहिता की मां ने पुलिस को बताया कि पुत्री से हमेशा ससुरालियों द्वारा बाइक की मांग की जाती थी। पुत्री का शव घर के छत में लगे फंदे से लटक रहा था। थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्या ने बताया की मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

मोबाइल चोर गिरफ्तार
खानपुर। थाना क्षेत्र के ऊचौरी बाजार के मुख्य चौराहे से पुलिस ने शनिवार को मोबाइल चोरी के आरोपी में एक किशोर को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष यजुवेेंद्र कुमार सिंह ने बताया उचौरी बाजार से बीते नौ अक्टूबर इदरीश के मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर रिपेयरिंग के लिए रखे मोबाइल को किसी ने चुरा लिया था। दुकानदार द्वारा सूचना मिलने पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर बाजार से आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed