फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman commits suicide very next day after coming from maternal home in ghazipur police start invistigation

गाजीपुरः मायके से ससुराल आने के अगले दिन विवाहिता ने दी जान, साल भर पहले हुई थी शादी

Sat, 24 Jul 2021 08:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Jul 2021 08:07 PM IST
सार

विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Married woman commits suicide very next day after coming from maternal home in ghazipur police start invistigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजीपुर जिले के मुक्तिपुरा मारकिनगंज गांव में एक विवाहिता ने शनिवार को पारिवारिक कलह के चलते खुदकुशी कर ली। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका शुक्रवार को मायके से मारकिनगंज स्थित ससुराल आई थी। सूचना के बाद पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पति, सास और ससुर को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार 23 मई 2020 को फाक्सगंज की अनामिका पुत्री नौरंग यादव की शादी मारकिनगंज के सुनील यादव पुत्र राधेश्याम यादव से हुई थी। एक हफ्ते पहले अनामिका ससुराल से मायके गई थी। शुक्रवार को वह ससुराल लौटी थी।
विज्ञापन


किसी बात पर परिवार में कलह हुआ जिसके बाद शनिवार दिन में 11 बजे अनामिका ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विमल मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। लड़की के परिवार वालों ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में ससुराल वालों से पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में कूद रही महिला को होमगार्ड ने बचाया

पारिवारिक कलह से परेशान होकर विवाहिता ने शनिवार को करीब दो बजे कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित गंगा सेतु से छलांग लगाने का प्रयास किया। जिसे पिकेट ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने उसे कूदने से पूर्व ही पकड़ लिया। वहीं घटना की सूचना कोतवाली में दी गई। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को पकड़ कर कोतवाली ले आई।

कोतवाल रविन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि विवाहिता बहादुरपुर की नविासी है। वह खुदकुशी करने जा रही थी। हालांकि गंगा में कूदने से पहले होम गार्ड काशी नाथ यादव ने पकड़ लिया।  महिला आरक्षी की सहायता से विवाहिता को कोतवाली लाया गया। जहां पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।

जिससे परेशान हो कर उसने डूब कर जान देने का फैसला किया।  कोतवाल के समझाने बुझाने पर विवाहिता फफक कर रो पड़ी और आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि विवाहिता के पति को बुलाया गया है। पारिवारिक मामला है। जानकारी के बाद विवाहिता के तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed