फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman commits suicide by jumping in front of train

विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Tue, 05 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by jumping in front of train
सैदपुर कोतवाली के पीपनारगांव के सामने एक विवाहिता ने सोमवार की रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को घटना की जानकारी होने पर मायके वाले पहुंचे । मृतका के भाई ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

औड़िहार- मऊ रेलखंड पर सुबह गांव के सामने एक महिला का कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। इधर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोगों ने मृतका की शिनाख्त सविता यादव (35) पति वीरेंद्र यादव के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने आई। इधर घटना की जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाने लगे। मृतका के भाई भुड़कुड़ा कोतवाली के जखनिया निवासी लालचंद्र ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2009 में सविता की शादी पीपनार गांव निवासी वीरेंद्र यादव के साथ हुई थी।
विज्ञापन

ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसकी शिकायत मृतका ने कई बार मौखिक रूप से की थी। आरोप लगाया कि दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पति सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई लालचंद्र की तहरीर पर पति वीरेंद्र यादव, ससुर अमरनाथ यादव, सास परमा देवी और देवर विनोद यादव के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed