फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Market ready for customers

Ghazipur News: ग्राहकों के लिए बाजार सजकर तैयार, करोड़ों का होगा कारोबार

Fri, 10 Nov 2023 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Market ready for customers
गाजीपुर। धनतेरस एवं दीपावली को लेकर बाजार सज गया है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में झिलमिलाती बिजली की झालरों सहित, बर्तन, सराफा, वाहनों और उपहारों की दुकानों पर रौनक देखते ही बन रही है। शुक्रवार को धनतेरस के दिन लोग शुभ मुहूर्त पर सामान लेने के लिए पहुंचेंगे इसे लेकर दुकानदार खासा उत्साहित हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए खरीदारी पर उनकी तरफ से खास छूट दी जा रही है। इस दिन करोड़ों का कारोबार होता है।
विज्ञापन

धनतेरस आज है जबकि जबकि दीपावली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। इन दोनों पर्वों को लेकर बाजार सजकर तैयार है। रोशनी के पर्व को लेकर घरों में पिछले कई दिनों से जोरशोर से तैयारी की जा रही है। साफ-सफाई के साथ ही कई जगहों पर रंग-रोगन का कार्य कराया गया है। उधर, दुकानदार भी त्योहार को लेकर खासा उत्साहित हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में पर्व से संबंधित सामग्रियों बिजली की झालर, मोमबत्ती, दीए आदि की स्थाई एवं अस्थाई दुकानें सज गई हैं। इलेक्ट्रिक की दुकानों पर चाइनीज लाइट‚ रंग बिरंगे बल्ब‚ आर्कषक दीये आदि खूब चमक रहे हैं। साथ ही झूमर, लड़ियां और सजावटी फूल‚ दीये आदि भी उपलब्ध हैं। कुम्हारों की ओर से बनाए गए दीये‚ बर्तन‚ खिलौने आदि की खरीदारी शुरू हो गई है। इसके साथ ही आभूषण, इलेक्ट्रानिक, फर्नीचर, वाहनों के शोरूम, बर्तन की दुकानें भी विशेष रूप से सज-धजकर तैयार हो गई हैं। दुकानों पर बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजावट करने के साथ ही दुकान के बाहर रोलेक्स आदि से सजावट कर ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है। विभिन्न स्कीम एवं आफर के माध्यम से दुकानदार ग्राहकों को लुभा रहे हैं। सर्राफा की दुकानों पर भी तैयारी पूरी है। प्रतिष्ठानों के संचालकों ने आकर्षक आभूषणों का संग्रह किया है। चांदी के सिक्के‚ गणेश–लक्ष्मी की मूर्ति एवं सोने के आभूषणों पर छूट दी जा रही है। धनतेरस एवं दीपावली त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed