फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Many ministers including Dr. Dinesh Sharma will come on Krishnanand Rai's death anniversary

कृष्णानंद राय की पुण्यतिथि पर आएंगे डॉ. दिनेश शर्मा समेत कई मंत्री

Sat, 27 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Many ministers including Dr. Dinesh Sharma will come on Krishnanand Rai's death anniversary
फभाजपा विधायक कृष्णानंद राय समेत सात भाजपा नेताओं की 16वीं पुण्यतिथि पर 29 नवंबर को मुहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इसमें उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद की विधायक अलका राय के पति कृष्णानंद राय सहित सात भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई थी। इन नेताओं की पुण्यतिथि पर हर वर्ष श्रद्धांजलि सभा होती है। इस बार श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सहकारिता राज्यमंत्री डॉ. संगीता बलवंत, युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी, जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला सहित कई विधायक और सांसद उपस्थित रहेंगे। शहीद पार्क में कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी शहीद पार्क और आसपास की सफाई में जुटे हैं। युवा नेता और विधायक अलका राय के पुत्र पीयूष राय स्वयं अपनी देखरेख में तैयारी करा रहे हैं। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने शनिवार को शहीद पार्क में पहुंच कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहीद पार्क में एक ही प्रवेश द्वार होने पर चिंता जताते हुए वहां उपस्थित क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा, कोतवाल अशोक कुमार मिश्र और खंड विकास कार्यालय के बड़े बाबू विनय कुमार राय को आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed