{"_id":"58ecfc9c4f1c1b9e36cf6a05","slug":"many-bike-are-distrbed-after-larger-tree-came-trip-on-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशालकाय चिलबिल का पेड़ गिरने से कई बाइक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशालकाय चिलबिल का पेड़ गिरने से कई बाइक क्षतिग्रस्त
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 11 Apr 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
पेड़ गिरते वक्त नीचे कोई मौजूद नहीं था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर शहर के नवापुरा-कचहरी मार्ग पर मंगलवार को एक विशाल चिलबिल का पेड़ गिरने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग था कि पेड़ गिरते वक्त नीचे कोई मौजूद नहीं था। जबकि घटना के कुछ देर पहले ही वहां काफी संख्या में लोग खड़े थे।
पेड़ गिरने के बाद काफी देर तक वहां अफरा-तफरी मची रही। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारी गिरे पेड़ को हटाने में लगे रहे।
मंगलवार की दोपहर नवापुरा-कचहरी मार्ग स्थित एक चाय की दूकान पर कई अधिवक्ता साथी एक साथ चाय पी रहे थे। इसी बीच काफी पुराने हो चुके विशालकाय चिलबिल का पेड़ तेज आवाज के साथ गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही चाय में बैठे अधिवक्ता और चाय दूकानदार दूकान से निकलकर भागने लगे।
विज्ञापन
पेड़ गिरने से सड़क के किनारे खड़े फूलपुर गांव निवासी रूदल सिंह यादव की बाइक दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी।
मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने गिरे पेड़ के मलवे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। उधर पेड़ गिरने की घटना के बाद बाल-बाल बचे लोगों में पूरे दिन इसकी चर्चा होती रही।