फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Manoj Sinha to inaugurate the virtual construction works including the crematorium today

शवदाह गृह समेत निर्माण कार्यों का आज वर्चुअल लोकार्पण करेंगे मनोज सिन्हा

Tue, 24 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Manoj Sinha to inaugurate the virtual construction works including the crematorium today
शहर के पूर्वी छोर पर रजागंज मुहल्ले में स्थित शमशान घाट पर शवदाह गृह, सुंदरीकरण समेत अन्य निर्माण कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। यह कार्यक्रम शाम सात बजे होगा। मालूम हो कि शमशान घाट पर 4 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण समेत शवदाह गृह का निर्माण कार्य हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि श्मशान घाट पर नवनिर्माण और सुंदरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। इसका लोकार्पण जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे।
विज्ञापन

25 मई को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता ने बताया कि मनोज सिन्हा ने रेल राज्य एवं संचार राज्य मंत्री रहने के दौरान 29 नवंबर 2018 को इसके सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया था। बरसात के समय दाह संस्कार में लोगों को काफी दिक्कत होती थी। जिसको देखते हुए इसे सुविधाओं से लैस किया गया है। जिसमें शवदाह गृह के साथ शुद्ध पेयजल और शौचालय की सुविधा हो गई है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक सनी चौरसिया, राकेश जायसवाल और राहुल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed