फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mann Ki Baat: Live broadcast of Mann Ki Baat in Ghazipur, who is Alok Tripathi, whom did PM Modi mention?

Mann Ki Baat: गाजीपुर में मन की बात का लाइव प्रसारण, PM Modi ने किया काशी तमिल संगमम का जिक्र

Sun, 28 May 2023 03:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 28 May 2023 03:45 PM IST
सार

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में पानी की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा बिन पानी सब सून अर्थात बिना पानी जीवन पर संकट तो रहता ही है, व्यक्ति और देश का विकास भी ठप्प पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण बहुत ही जरूरी है। मालूम हि कि  3 अक्टूबर 2014 को मन की बात शुरू हुआ था।

विज्ञापन
Mann Ki Baat: Live broadcast of Mann Ki Baat in Ghazipur, who is Alok Tripathi, whom did PM Modi mention?
Mann Ki Baat: गाजीपुर में मन की बात का लाइव प्रसारण, कौन हैं आलोक त्रिपाठी, PM Modi ने किया जिनका जि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय गांव स्थित पंचायत भवन पर आज रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात का लाइव प्रसारण किया गया। सबसे पहले पीएम ने अरूणाचल के ग्यामर उसके बाद बिहार की विशाखा से सीधा संवाद किया।

विज्ञापन

उसके बाद उन्होंने रेडियों प्रसारण के जरिए मन की बात कही जिसका देश के विभिन्न तेरह जगहों पर सीधा प्रसारण किया गया। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा जब मन की बात का प्रसारण हुआ तो उस समय दुनिया के अलग-अलग देशों में लोगों ने इसके लिए समय निकाला ।मन की बात के जरिए पीएम ने कहा संसद का नया भवन गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला। कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन सबके लिए अविस्मरणीय संसद का नया भवन गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bhadohi: रात में खाना खाकर कमरे में गई विवाहिता, सुबह फंदे से लटकता मिला शव, नजारा देख सब सन्न!
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में पानी की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा बिन पानी सब सून अर्थात बिना पानी जीवन पर संकट तो रहता ही है, व्यक्ति और देश का विकास भी ठप्प पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण बहुत ही जरूरी है। मालूम हि कि  3 अक्टूबर 2014 को मन की बात शुरू हुआ था। मन की बात में काशी तमिल संगमम , सौराष्ट्र तमिल संगमम की बात कि कहा कि यह एक भारत श्रेष्ठ भावना को ताकत देने वाला है।पीएम मोदी ने इस दौरान एक भारत, श्रेष्ठ भारत योजना के तहत युवा संगम कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कुछ प्रतिभागियों से बात की।पीएम ने इस दौरान जापान के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि,  मुझे हिरोशिमा पीस मेमोरियल में जाने का मौका मिला।

जो एक भावुक कर देने वाला पल था. कहा कि जब हम इतिहास की यादों को संजोकर रखते हैं तो आने वाली पीढ़ियों की बहुत मदद करता है।इस दौरा सुरक्षा के मद्देनज़र रेवतीपुर थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी समेत सुहवल व नगसर की पुलिस जमी रही।इस  अवसर पर भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर संजय गौड़,भाजपा महामंत्री ओमप्रकाश राय, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, विनोद खरवार , ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल , पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय, ग्राम प्रधान राकेश राय ,पीयूष राय,मनोज राय,लल्लन सिंह, वीके दिवेदी,जयशंकर राय, विजयशंकर पाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed