फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Manbads injured two sisters by beating them up

मनबढ़ों ने दो बहनों को मारपीटकर किया घायल

Thu, 03 Mar 2022 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Manbads injured two sisters by beating them up
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मनबढ़ों ने बुधवार को दो बहनों से छेड़खानी करने के साथ विरोध करने पर पीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव दोनों बहनें खेत से सरसों का बोझ लेकर घर आ रही थीं। उसी दौरान रास्ते में मनबढ़ युवक छींटाकशी करने लगे। इस पर दोनों बहनों ने विरोध किया और घर चली आईं। इससे आक्रोशित मनबढ़ युवक भी पीछे से पहुंचे और दोनों बहनों को उनके घर पर ही पीटने लगे। पिट रहीं बेटियों को देख उनकी मां युवकों से छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी। गंभीर तरह घायल दोनों बहनें बेहोश हो गईं। आनन-फानन उन्हें स्थानीय अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उपचार और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed