{"_id":"584451024f1c1b0e2fa86471","slug":"man-dies-in-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर कोतवाली गेट के सामने रविवार को वाराणसी से गाजीपुर जा रही निजी बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने निजी बस को पकड़ लिया, जबकि बस का चालक मौका देखकर फरार हो गया।
खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव निवासी मुन्ना राम का पुत्र जितेंद्र कुमार (18) निजी बस से वाराणसी से आ रहा था। कोतवाली के पास युवक निजी बस से उतरकर जैसे ही दूसरी तरफ जाने के लिए घूमा युवक का बैग बस में फंस गया। अभी लोग कुछ समझ पाते बस के पिछले चक्के की चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों और आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने बस का पीछा कर कुछ ही दूरी पर बस पकड़ लिया। जबकि चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकरी युवक के परिजनों को होने पर घर में कोहराम मच गया।