फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Malaria Department issued notice to three people

मलेरिया विभाग तीन लोगों को जारी किया नोटिस

Thu, 30 Sep 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Malaria Department issued notice to three people
गाजीपुर। जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मलेरिया विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। एक तरफ जहां एहतियात के लिए नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर लगाया जा रहा है, वहीं नियम-निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किया जा रहा है। बुधवार को शहर के तीन लोगों को मलेरिया विभाग ने नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

जिले में डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 11 पहुंच गई है। ऐसे में इस बीमारी से आम लोगों को बचाने के लिए मलेरिया विभाग की ओर से गठित टीम शहर एवं नगरीय क्षेत्र में दवा का छिड़काव करा रही है। साथ ही जिस मुहल्ले में डेंगू के मरीज पाए जा रहे हैं, उनके आसपास अन्य मकानों के अंदर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही साफ पानी कहीं एकत्र न होने की हिदायत दी जा रही है। उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की जांच भी कराई जा रही है, जिससे ऐसे मरीजों के मिलने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था मुहैया कराई जाए। मलेरिया विभाग की टीम ने नगर के दो मुहल्ले सुभाषनगर एवं राजेंद्र नगर में अभियान चलाकर प्रत्येक मकानों में रखे बर्तनों, गमलों, कूलरों, टायरों और अन्य सामान में एकत्र पानी को साफ करने को कहा गया। इस दौरान तीन लोगों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही उन्हें सतर्कता के साथ एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed