फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Make ten May Mrdanpur village electrification

दस मई तक मरदानपुर गांव का कराएं विद्युतीकरण

Sun, 17 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 17 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Make ten May Mrdanpur village electrification
डीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल कई लोहिया गांवों में बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। जखनिया ब्लाक के लोहिया गांव मरदानपुर का अभी तक विद्युतीकरण भी नहीं हो सका है। शनिवार को गांव का सत्यापन करने पहुंचे जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री इसकी जानकारी होने पर दंग रह गए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को दस मई तक हर हाल में गांव का विद्युतीकरण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री शनिवार को सबसे पहले प्राथमिक स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों से पाठ्यपुस्तकें पढ़वाईं और सवाल पूछे जिसका बच्चे जवाब नहीं दे सके। प्रधानाध्यापक अनुपस्थिति मिले। शिक्षकों ने बताया कि उनकी पत्नी अस्वस्थ हैं जिसके कारण वे स्कूल नहीं आए हैं। शिक्षा स्तर पर असंतोष जताते हुए जिलाधिकारी ने एबीएसए को निर्देश दिया कि जल्द शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाएं। अगले माह निरीक्षण में खामियां मिलीं तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान डीएम ने पंजीरी से बने लड्डू को चखा। जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रत्येक माह गांव की  महिलाओं को केन्द्र पर बुलाकर एएनएम एवं आशा के माध्यम से उन्हें सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से समाजवादी पेंशन के बारे में पूछा तो बताया गया कि 83 लोग पात्र पाए गए हैं जिन्हें जल्द ही इसका लाभ मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीनी विवाद के मामले आने पर एसडीएम, नायब तहसीलदार एवं लेखपाल को  गांव में कैंप लगाकर जमीनी विवाद, वरासत, कब्जे का विवाद हल कराने का निर्देश दिया। डीसी  मनरेगा को नाली, खडंजों को मनरेगा से दुरुस्त कराने और प्रधान को ग्राम की शिकायतों की सूची एसडीएम को देने का निर्देश दिया। लोहिया आवास के  सत्यापन के दौरान खामियां पाई गईं और शौचालय का निर्माण अधूरा पाया गया। इस पर बीडीओ के प्रति नाराजगी जताते हुए डीएम ने निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।


अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि वे दस मई तो तक गांव में विद्युतीकरण करा दें। समस्याएं दूर कराने के लिए डीएम ने ग्रामीणों को खाद्य निरीक्षक एवं विद्युत विभाग के अवर अभियंता का मोबाइल नंबर नोट कराया। कहा कि अगर शिकायत  की अनदेखी हो तो उन्हें बताएं। इस मौके पर सीडीओ, सीएमओ, एसडीएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीसी  मनरेगा, समाज कल्याण अधिकारी, डीपीआरओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed