फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mahakumbh: Preparation for fraud through fake website, be careful

महाकुंभ : फर्जी वेबसाइट से ठगी की तैयारी, रहें सावधान

Wed, 08 Jan 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Preparation for fraud through fake website, be careful
गाजीपुर। साइबर ठगों ने लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए ठगी का तरीका बदल लिया है। ठग महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी वेबसाइट बनाकर अन्य फ्रॉड करने की तैयारी में जुटे हैं। इसे देखते हुए जनपद पुलिस भी अलर्ट है। लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस वीडियो और सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक साइबर ठगों ने लोगों की आवश्यकता को देखते हुए व्यापक पैमाने पर तैयारी की है। पुलिस के मुताबिक अब तक बड़ी संख्या में संदिग्ध वेबसाइट की जानकारी मिली है। इसमें कई साइटों को बंद करा आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। साइबर ठगों के नेटवर्क को देखते हुए जिला पुलिस भी अलर्ट है। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के मुताबिक साइबर ठग सक्रिय हैं। साइबर ठगों ने सही वेबसाइट से मिलती जुलती फर्जी वेबसाइट तैयार की है। साथ ही जगह-जगह सोशल मीडिया और खंभों पर स्कैनर और मोबाइल नंबर चस्पा किए हैं। इसे देखते हुए मुख्यालय स्तर से एक जागरूकता वाला वीडियो भी जारी किया गया है। लोगों से अपील है कि वह किसी भी वेबसाइट या स्कैनर पर जाने से पहले खुद संतुष्ट हो लें।
विज्ञापन

इसके बाद भी कोई निर्णय लें। हालांकि इसपर निगरानी रखने के लिए साइबर कॉप को तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किए जाने के बाद भेजा गया है। महाकुंभ में मेला हेल्प लाइन नंबर 1920 का संचालन किया जा रहा है, जिसमें प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों की टेलीफोन ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed