फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mafia Mukhtar closest Mansoor Ansari property of RS One crore 15 lakh attached in ghazipur

Ghazipur: माफिया मुख्तार के चचेरे भाई मंसूर अंसारी पर गिरी गाज, चार करोड़ 40 लाख की संपत्ति कुर्क

Mon, 21 Nov 2022 07:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Nov 2022 07:09 PM IST
सार

मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आईएस 191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी के करीबियों पर लगातार गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो रही है। 

विज्ञापन
Mafia Mukhtar closest Mansoor Ansari  property of RS One crore 15 lakh attached in ghazipur
मंसूर अंसारी की एक करोड़ 15 लाख की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई और उसके गैंग के सक्रिय सदस्य मंसूर अंसारी एवं पत्नी आबदा अंसारी की मुहम्मदाबाद एवं शहर में स्थित चार भू-संपत्ति एवं मकान को सोमवार को मुनादी कर कुर्क कर लिया गया। गैंगस्टर एक्ट के तहत राजस्व एवं पुलिस टीम ने चार करोड़ 40 लाख रुपये की संपत्ति की कुर्की करने की कार्रवाई की है।  

विज्ञापन


इससे गैंग से जुड़े सक्रिय सदस्यों एवं करीबियों में खलबली मची हुई है।  प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला एवं पुलिस प्रशासन संगठित अपराध को अंजाम देने वाले माफिया के अलावा गैंग सरगना और सक्रिय सदस्यों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


आईएस 191 गैंग लीडर मुख्तार अंसारी के करीबी एवं सक्रिय सदस्यों द्वारा अवैध रूप अर्जित किए गए धन से बनाई गई संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में माफिया के करीबी एवं गैंग के सक्रिय सदस्य यूसुफपुर निवासी मंसूर अंसारी और पत्नी आबदा अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों द्वारा अवैध तरीके से धन, भू-संपत्ति एवं अचल संपत्ति अर्जित करने वाले माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बीते 17 नवंबर को आख्या रिपोर्ट एसपी को भेजी थी। एसपी ओमवीर सिंह द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर डीएम आर्यका अखौरी ने बीते 19 नवंबर को कुर्की का आदेश दिया गया था।

इसके आधार पर राजस्व एवं पुलिस टीम ने मंसूर अंसारी एवं उसकी पत्नी आबदा अंसारी द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई चार भू-संपत्ति को कुर्क किया गया। यूसुफपुर एवं शहर स्थित अचल संपत्तियों को मिलाकर राजस्व विभाग एवं पुलिस टीम ने चार करोड़ 40 लाख की संपत्तियों को कुर्क कर लिया। 

मंसूर के खिलाफ गाजीपुर एवं मऊ में दर्ज है मुकदमा 

मंसूर अंसारी के खिलाफ गाजीपुर के अलावा मऊ में भी विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस आंकड़ों के अनुसार इनके खिलाफ कुल पांच मुकदमें दर्ज हैं। इनके द्वारा अवैध तरीके से अर्जीत धन से भू-संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की गई थी और उसका दाखिल खारिज भी नहीं कराया गया था।  

भांवरकोल थाने में हत्या, हत्या का प्रयास, साजिशकर्ता सहित अन्य संगीन मामले में मुकदमा दर्ज है। वहीं शहर कोतवाली में वर्ष 2016 में मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ था। जबकि मऊ जनपद के नगर कोतवाली में साजिशकर्ता सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मुहम्मदाबाद कोतवाली में गैंगस्ट एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वहीं मऊ कोतवाली में एक और मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed