फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mafia Mukhtar Ansari cousin 18 shops attached by ghazipur police property worth Rs 26 lakh

Ghazipur: माफिया मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई की 18 दुकानें कुर्क, 26 लाख बताई गई संपत्ति की कीमत

Sun, 12 Mar 2023 05:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Mar 2023 05:07 PM IST
सार

गाजीपुर के युसुफपुर बाजार में माफिया मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई की दुकानों को कुर्क किया गया है। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश पर मुनादी करने के बाद मुख्तार के चचेरे भई मंसूर अंसारी के 18 दुकानों को प्रशासन की ओर से कुर्क कर लिया गया।

विज्ञापन
Mafia Mukhtar Ansari cousin 18 shops attached by ghazipur police property worth Rs 26 lakh
मुख्तार के चचेरे भाई की 18 दुकानें कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में बंद पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों पर गाजीपुर पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को मुख्तार के चचेरे भाई मंसूर आलम पर बड़ी कार्रवाई की गई। मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर बाजार स्थित मंसूर अंसारी के 18 दुकानों को कुर्क करते हुए सील कर दिया गया। इस दौरान मुनादी भी कराई गई।

विज्ञापन


गैंगस्टर एक्ट के तहत उक्त कार्रवाई की गई। इससे यूसुफपुर बाजार में हड़कंप मचा रहा। कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 26 लाख 18 हजार रुपये है। इस कार्रवाई से माफिया के करीबियों, रिश्तेदारों और परिजनों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


शासन का डंडा लगातार भू-माफिया और अपराधियों के खिलाफ चल रहा है। बीते 21 फरवरी को मुहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक को आख्या रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था कि यूसुफपुर दर्जी टोला निवासी मुख्तार अंसारी एक गिरोह बनाकर खुद अपने गैंग के सदस्यों के लिए आपराधिक और समाज विरोधी कार्य कर संपत्ति अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैतृक संपत्ति के बंटवारे में मंसूर अंसारी को मिला था भूखंड

Mafia Mukhtar Ansari cousin 18 shops attached by ghazipur police property worth Rs 26 lakh
मुख्तार के चचेरे भाई की 18 दुकानें कुर्क - फोटो : अमर उजाला

पैतृक संपत्ति के बंटवारे में मुख्तार ने यूसुफपुर बाजार का एक भूखंड अपने चचेरे भाई मंसूर अंसारी के नाम कर दी थी। उसी भूखंड पर मंसूर ने दुकानों का निर्माण व्यावसायिक दृष्टि से कराया था। बीते छह मार्च को एसपी ओमवीर सिंह ने विवेचक के आख्या रिपोर्ट पर कार्रवाई की संस्तुति की थी।
पढ़ें: मुख्तार अंसारी के शूटर के समर्थकों के घर पुलिस की दबिश

रविवार सुबह 11.30 बजे एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, मुहम्मदाबाद एसडीएम डा. हर्षिता तिवारी, सीओ हितेंद्र कृष्ण एवं कोतवाल घनानंद त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस एवं राजस्व टीम ने 18 दुकानों को खाली कराकर मुनादी करने के साथ कुर्क कर लिया। साथ ही इन दुकानों को सील कर दिया गया है। इस दौरान सुरक्षा के व्यापाक बंदोवस्त किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed