फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lord Rama had incarnated for the welfare of the world

जगत के कल्याण के लिए अवतरित हुए थे भगवान राम ..

Mon, 25 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama had incarnated for the welfare of the world
सुहवल। स्थानीय गांव स्थित महादेवा शिव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय रामचरित मानस कथा का शनिवार की शाम को समापन हुआ। अंतिम दिन राम कथा का श्रवण कराते हुए प्रवचनकर्ता मानस मर्मज्ञ पंडित अरविंद तिवारी ने कहा कि भगवान राम जगत के कल्याण के लिए अवतरित हुए थे। जब-जब मानव मात्र पर संकट के बादल गहराते हैं, परमपिता जीव को उससे बाहर निकालते हैं। राम का जीवन संपूर्ण जगत के लिए आदर्श एवं अनुकरणीय है।
विज्ञापन

कथा वाचक ने कहा कि प्रभु राम ने अपने जीवन में सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने भगवान राम के शील, विनय, ममता और भक्ति पर व्यापक व्याख्यान देते हुए लोक जीवन में उन आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। राम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जीवन के परम लक्ष्य मुक्ति का मार्ग भी राम नाम से ही संभव है। इस अवसर पर भगवती प्रसाद तिवारी, श्रवण कुमार राय, जीवेंद्र नारायण शुक्ला, रेनू राय, सुनील कुमार पटेल, सुनील कुमार राय, संदीप पांडेय, पप्पू राय, पृथ्वीनाथ पांडेय, नवीन कुमार राय, मुन्नी राय, मंगरू साह, प्रफुल्लचंद्र राय, लल्लन राय, गुलाब गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed