फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Looted Rs 2 lakhs by holding two salesmen hostage

Ghazipur News: दो सेल्समैन को बंधक बनाकर दो लाख की लूट

Sun, 27 Oct 2024 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Looted Rs 2 lakhs by holding two salesmen hostage
कासिमाबाद। देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर शुक्रवार की देर रात घुसे तीन नकाबपोश बदमाश दो सेल्समैन को बंधक बनाकर 2.09 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छानबीन की और पीड़ित सेल्समैनों से पूछताछ की। दुकान संचालक ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। लूट की घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के सलामतपुर चट्टी पर स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान संचालित है। देर रात बिक्री बंदकर दोनों सेल्समैन दुकान के मुख्य दरवाजे पर लगे लोहे के गेट में बाहर से ताला बंद करने के बाद दूसरे दरवाजे से कमरे में चले गए। वहां खाना खाकर सो गए। सेल्समैन चंदौली जनपद के साहिबगंज थाना के बिशुनपुर गांव निवासी सूरज मौर्य और असना गांव निवासी गोपाल जायसवाल ने बताया कि रात एक बजे दुकान का ताला तोड़कर तीन नकाबपोश बदमाश तमंचे के साथ अंदर घुस गए और बंधक बना लिया। इसके बाद शराब बिक्री के दो लाख नौ हजार 70 रुपये लूट लिए। यहीं नहीं लुटेरों ने जाते समय दुकान का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। दोनों सेल्समैनों ने घटना की जानकारी मोबाइल से पुलिस के साथ दुकान संचालक को दी। सीओ चोब सिंह और प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। इधर घटना के दूसरे दिन सुबह शनिवार को एसओजी प्रभारी प्रमोद सिंह टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। लूट की घटना से सलामतपुर चट्टी सहित आसपास के दुकानदारों एवं व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है। दुकान संचालक की तहरीर पर पुलिस ने तीन लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों को चिह्नित और गिरफ्तार के लिए टीम गठित हो गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कई दिन लुटेरों ने की होगी रेकी
कासिमाबाद। क्षेत्र में पहली बार देसी शराब की दुकान से दो लाख की लूट की घटना घटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना होने में पुलिस भी कटघरे में दिख रही है। सलामतपुर चट्टी पर प्रत्येक रात पुलिस की पिकेट ड्यूटी लगी रहती है। बदमाश कई दिनों से रेकी कर रहे होंगे। इसके बाद घटना को अंजाम दिया है। सेल्समैन सूरज मौर्य ने बताया कि एक बदमाश सिर पर हेलमेट लगाया था । जबकि दो बदमाशों ने चेहरे को नकाब से ढका था। तीनों बदमाश हाथों में तमंचे लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed