{"_id":"663b2e83ff31d784fd09657e","slug":"lok-sabha-election-ghazipur-candidate-satyadev-yadav-unique-nomination-for-28-time-2024-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हर बार जब्त होती है जमानत, फिर भी 28 बार चुनावी रण में उतरे, मोदी से मुलायम तक के सामने लड़ चुके हैं चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हर बार जब्त होती है जमानत, फिर भी 28 बार चुनावी रण में उतरे, मोदी से मुलायम तक के सामने लड़ चुके हैं चुनाव
Wed, 08 May 2024 01:21 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 08 May 2024 01:21 PM IST
सार
Lok Sabha Election 2024 : गाजीपुर लोकसभा सीट से एक निर्दल प्रत्याशी अनोखे अंदाज में नामांकन स्थल पहुंचा। 28 बार नामांकन कर चुके इस शख्स की जमानत हर बार जब्त होती है, लेकिन हौसला अभी बरकरार है। आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन
नामांकन स्थल पहुंचे सत्यदेव यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर सीट के लिए हमेशा की तरह निर्दल प्रत्याशी सत्यदेव यादव ने एक बार फिर नामांकन किया। हर बार अनोखे तरीके से नामांकन करने को लेकर चर्चा में रहने वाले सत्यदेव ने इस बार दौड़ते हुए नामांकन स्थल तक गए।
विज्ञापन
सत्यदेव पीएम नरेंद्र मोदी, मुलायम सिंह यादव तक के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। सत्यदेव बताते हैं कि 28 बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हर बार उनकी जमानत जब्त हो जाती है। इसके बावजूद उनका हौसला बरकरार है। सत्यदेव चुनाव जीतकर जनता की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
दौड़ते हुए नामांकन स्थल पहुंचे सत्यदेव यादव
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम सराय पीर मोहम्मद पोस्ट-चौकिया निवासी सत्यदेव बताते हैं कि वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए तक की पढ़ाई किए हैं। वे बसपा और भाजपा में भी रहे हैं और तीन बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं। वह हर बार विधानसभा हो या लोकसभा चुनाव लड़ते हैं। यह अलग बात है कि उनकी जमानत तक नहीं बच पाती। लेकिन, सत्यदेव जनता के हित के लिए कुछ करने का जज्बा रखते हैं।
नामांकन स्थल पर सत्यदेव यादव
- फोटो : अमर उजाला
सत्यदेव कहते हैं कि मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आजमगढ़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से भी नामांकन किए थे। पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में वे घोड़े पर सवार होकर नामांकन करने कलेक्ट्रेट तक पहुंचे थे। जबकि उसके पहले बैलगाड़ी पर सवार होकर नामांकन करने गए थे। सत्यदेव यादव बताते हैं कि उनके पास आठ बीघा खेत है और करोड़ की लागत का मकान है, जिसकी अलग पहचान है। उनपर 1.80 लाख रुपये का कर्ज भी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन