फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lok Sabha Election 2024 Afzal Ansari claimed victory from Ghazipur Lok Sabha seat

Lok Sabha Election 2024: अफजाल अंसारी बोले, आजादी के लिए परिवार ने दी कुर्बानी, अब प्रताड़ित किया जा रहा

Tue, 20 Feb 2024 03:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 20 Feb 2024 03:25 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा का प्रत्याशी घोषित होने से सांसद अफजाल अंसारी काफी उत्साहित हैं। सपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने चुनाव में जीत का दावा किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Afzal Ansari claimed victory from Ghazipur Lok Sabha seat
पत्रकारों से बातचीत करते सांसद अफजाल अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी। बिग्रेडियर उस्मान शहीद हो गए, फिर महावीर चक्र मिला। अब उसी परिवार को अपमानित किया जा रहा है। यह कहना है गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी का।

प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अफजाल ने मंगलवार को युसूफपुर फाटक स्थित आवास पर पत्रकारों से बात की और कहा कि गाजीपुर से चुनाव हारने के बाद मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया जाता है, जबकि चुनाव जीतने वाले को सरकार अपमानित और प्रताड़ित करती है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

'सरकार मशीनरी का दुरुपयोग करके मुकदमे में फंसा रही'

अफजाल अंसारी ने कहा जनता चाहती कि मैं न झुकूं। परिवार के साथ षड्यंत्र पूरा पूर्वांचल देख रहा है। सरकार मशीनरी का दुरुपयोग करके मुकदमे में फंसा रही है। बच्चों को अपमानित किया जा रहा है। जनता का साथ न होता तो मैं इस लायक भी नहीं होता की अपने साथ पांच गाड़ी भी चलवा सकूं।

बसपा-सपा के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर काम किया है। इसका फायदा मिलेगा। कोई फैक्टर काम नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास किया गया। अयोग्य ठहराने के लिए बड़ा षड्यंत्र रचा गया, लेकिन कानून के रास्ते से अपनी योग्यता साबित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed