फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Locker stolen in Ghazipur

गाजीपुर में लॉकर काटकर चोरी

Mon, 09 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Locker stolen in Ghazipur
सैदपुर नगर पंचायत स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के चार लॉकर काटकर चोर रविवार रात गहने उठा ले गए। पीड़ित लाकरधारकों के मुताबिक चारों लाकरों से लगभग एक करोड़ के जेवर चोरी हुए हैं। सूचना पर वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायणा, डीआईजी और पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह पहुंचे और मातहतों को घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सुबह जब कर्मचारी बैंक पहुंचे तो छत से रोशनी आने पर उन्हें शक हुआ। कर्मियों ने जब स्ट्रांग रूम खोला तो गहने के डिब्बे इधर-उधर फेंके पड़े थे और चार लॉकर कटर कटे मिले। चोर छत काटकर स्ट्रांग रूम में घुसे थे। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सूरज कुमार ने शाखा प्रबंधक सीताराम यादव के अवकाश पर होने के कारण उपशाखा प्रबंधक लेखा एसके वर्मा से जानकारी ली और विभागीय जांच का निर्देश दिया। उपशाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि घटना का पर्दाफाश करने के लिए छह टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed