फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lock hanging on family welfare sub-centre for 12 years

परिवार कल्याण उपकेंद्र में 12 वर्षो से लटका है ताला

Sun, 05 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lock hanging on family welfare sub-centre for 12 years
स्थानीय गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में बारह वर्ष पूर्व निर्मित परिवार कल्याण उपकेंद्र (जच्चा-बच्चा केंद्र) आज तक नहीं खुल सका। निर्माण के बाद से ही इस केंद्र पर ताला लटका है। अब तो भवन भी जर्जर हो गया है। लाखों रुपये के उपकरण भी बेकार हो गए हैं। कई बार शिकायत के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सुहवल गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में वर्ष 2008-09 में पचीस लाख की लागत से परिवार कल्याण उपकेंद्र (जच्चा-बच्चा केंद्र) का निर्माण तो कराया गया था। केंद्र पर उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। केंद्र पर उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों के लिए पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की गई थी। निर्माण के बाद से आज तक यह केंद्र चालू नहीं हो सका जिससे क्षेत्र की महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है । महिलाओं को प्रसव के लिए दूसरे केंद्र का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। लेकिन आज तक लोगों को इसका लाभ नहीं मिल सका। अब परिवार कल्याण उपकेेंद्र का भवन जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पहुंच गया है। यहां रखे गए लाखों रुपये के उपकरण लापरवाही की भेंट चढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed