फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Life is affected due to cold wave, youth dies due to cold

शीतलहर से जनजीवन बेहाल, ठंड से युवक की मौत

Fri, 27 Dec 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Life is affected due to cold wave, youth dies due to cold
सेवराई में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर/कासिमाबाद। सर्द हवा के साथ दिनों दिन मौसम का तापमान नीचे गिरता जा रहा है। शुक्रवार को अब तक की सबसे अधिक गलन और सर्दी रही। हाड़कंपाने वाली सर्दी के कारण एक युवक की मौत हो गई। जबकि दर्जनों बीमार विभिन्न अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। मौसम का तापमान अधिकतम 17 और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तेजी से तापमान में गिरावट का संकेत दे रहा है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से निरंतर ठंड में इजाफा होता जा रहा है। बर्फीली हवा के साथ गलन तेज हो गई है। इससे हाड़कंपाने वाली ठंड ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। अब सर्दी तेज होने के कारण पशु-पक्षी के साथ इंसानों की मौत होने लगी है। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सनेहुआ गांव निवासी एक युवक की गुरुवार को देर शाम मृत्यु हो गई। उसकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सनेहुआ निवासी नंदू राजभर (32) ठेला आदि चलाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। पत्नी रंभा देवी के अनुसार, उसका पति नंदू शाम को ठेला लेकर कमाने के लिए घर से निकला था। इसी बीच उसको काफी ठंड लग गई। घर आते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जब तक परिजन कुछ कर पाते उसकी मृत्यु हो गई। रंभा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि हमारे पति नंदू राजभर की मौत ठंड लगने से हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाए और पीड़िता को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए। पुलिस ने इसी आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने नंदू राजभर की मृत्यु की खबर पाकर उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया। पत्नी रंभा देवी को हर तरह की मदद देने का आश्वासन देते हुए उन्होंने प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मृत्यु के 12 घंटे के अंदर कासिमाबाद तहसील का एसडीएम, तहसीलदार अथवा लेखपाल स्तर तक का कोई कर्मचारी उसके घर नहीं पहुंचा। यह काफी दुखद स्थिति है। मैं इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करूंगा। उन्होंने परिजनों को उचित सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed