फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Libation and fathers have to leave Pinddan

तर्पण और पिंडदान कर पितरों को िकया विदा

Sat, 01 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 01 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Libation and fathers have to leave Pinddan
तर्पण और पिंडदान कर पितरों को िकया विदा
पितृ विसर्जन के अंतिम दिन अमावस्या को जनपद के  कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने गंगा मैया में डुबकी लगाकर पितरों  को तर्पण और पिंड दान कर विदा  किया। इसी के साथ श्राद्ध संपन्न हो गए। शुक्रवार को सुबह से ही गंगा घाटों  पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। गंगा में स्नान करने के उपरांत श्रद्धालु ददरी घाट,  महादेवा घाट, शीशनाथ घाट और कलेक्टर घाट पहुंचे।
विज्ञापन


सुबह से दोपहर तक जगह-जगह पितृ श्राद्ध, तर्पण और पितृ शांति के कर्मकांड किए गए। दोपहर के  समय श्रद्धालुओं ने अपने घरों में ब्राह्मण भोजन कराकर पितरों को विदाई  दी। गंगा के घाटों पर श्राद्ध करने वालों का तांता सुबह से दोहपर तक चलता रहा। आलम यह रहा कि कई जगह नदी तट  पर भीड़ होने से घाट के आस-पास पिंड दान किया गया।
विज्ञापन

जिला  मुख्यालय स्थित गंगा नदी के साथ ही बेसो, गांगी, मगई, टोंस सहित अन्य सहायक  नदियों के तटों पर भी श्राद्ध कर्म करने के लिए आने वाले लोगों की काफी  भीड़ लगी थी। श्रद्धालु पितृ श्राद्ध करने के लिए पहुंचे और पिंडदान भी  किया। जबकि इस दिन कर्मकांड करने वालों के यहां भी दोपहर बाद तक भीड़ जमी  हुई थी। लोगों ने गंगा स्नान करने के बाद पितरों को तर्पण कर पिंडदान किया। घाटों पर आचार्यों ने विधिवत कर्मकांड कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे हिंदू रीति-रिवाज के तहत कर्मकांड करने वाले लोगों ने बाल मुड़वाया। पितरों और पूर्वजों को समर्पित पितृ पक्ष के दौरान तर्पण का विशेष महत्व होता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed