फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Letter sent for recommendation of suspension of three sweepers

तीन सफाई कर्मियों के निलंबन की संस्तुति को भेजा पत्र

Sat, 09 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Letter sent for recommendation of suspension of three sweepers
मरदह। क्षेत्र के हैदरगंज, बीरबलपुर और कोदई गांव में तैनात तीन सफाईकर्मियों के अनुपस्थित मिलने पर शुक्रवार को एडीओ पंचायत ने निलंबन की संस्तुुति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा। इससे मनमाने ढंग से काम करने और ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले सफाईकर्मियों की धड़कन बढ़ गई।
विज्ञापन

गांव में साफ सफाई के लिए एडीओ पंचायत नवीन सिंह ने हैदरगंज गांव का औचक निरीक्षण किया। साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त न होने पर उन्होंने सफाईकर्मियों की उपस्थिति की ग्राम प्रधान रामायण यादव से जानकारी ली। ग्राम प्रधान ने बताया कि महिला सफाईकर्मी रानी यादव करीब तीन माह से नहीं आ रही है। इसके बाद उन्होंने कोदई गांव का निरीक्षण किया। वहां तैनात सफाईकर्मी अखिलेश यादव अनुपस्थित मिले। एडीओ पंचायत बीरबलपुर गांव पहुंचे, वहां सफाईकर्मी शशिकला देवी उपस्थित नहीं थी। एडीओ पंचायत ने तीनों सफाईकर्मियों के निलंबन की संस्तुति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया। एडीओ पंचायत ने बताया कि हैदरगंज, कोदई एवं बीरबलपुर गांव के ग्रामीणों की शिकायत थी कि साफ-सफाई नहीं हो रही है। जांच की गई तो शिकायत सत्य पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed