फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Less water in the canal, farmers' concern increased

नहर में का कम पानी छोड़ने से किसानों की चिंता बढ़ी

Sun, 17 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Less water in the canal, farmers' concern increased
मौधा। बौरवां से फतेउल्लाहपुर तक जाने वाले गाजीपुर रजवाहा नहर में क्षमता से काफी कम पानी छोड़े जाने से क्षेत्र के किसान चिंतित हैं। उनका कहना है कि खेतों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पाने से धान की खेती प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

सैदपुर के जौहरगंज से निकलने वाली देवकली पंप कैनाल का पानी बौरवां से फतेउल्लाहपुर तक जाने के लिए गाजीपुर रजवाहा में छोड़ा जाता है। इस रजवाहा से बौरवां, परसनी, कांधर, धुआर्जुन, सियांवा, खजुरा, विशुनपुर जुगरदार, विशुनपुर कला, मुर्तुजीपुर, धवरेपर और फतेउल्लाहपुर आदि दर्जनों गांवों की खेतों को सिंचित करता है। किसानों का कहना है कि बौरवां से निकलने वाले गाजीपुर रजवाहा में जब 120 गेज पर पानी छोड़ा जाता है, तभी खेतों में पानी पर्याप्त मात्रा में पहुंच पाता है। मौजूदा समय में महज 75 से 80 गेज पर ही पानी छोड़ा जा रहा है। इससे उनके क्षेत्रों में पानी पहुंचने के बाद भी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे धान की खेती पर असर पड़ने लगा है। किसानों ने नहर में पूरी क्षमता से पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed