{"_id":"51be47ce3cc056767228f519f5cc4f26","slug":"lekhpal-adversely-entry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल पर प्रतिकूल प्रविष्टि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल पर प्रतिकूल प्रविष्टि
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनिया तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित मुख्य तहसील दिवस पर जिलाधिकारी डॉ. अशोक चन्द्र ने अधिकारियों को लंबित मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसमें कुल 118 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें छह
का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह के अन्दर लंबित मामले निस्तारित नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शिकायत पर एक लेखपाल के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निदेश दिया।
तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, विद्युत आदि विभागों के अधिक मामले आए। विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में सक्रिय रहे, जिससे जन समस्या कम उत्पन्न हो सके। ग्राम जगमल जोत के लेखपाल ाीकेश तिवारी के
विज्ञापन
विरूद्ध शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी जखानियॉ ने प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राम किशोर, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी (भू0 राजस्व) विद्याशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
जखनिया संवाददाता के मुताबिक, सर्वदलीय तहसील विकास एवं जनकल्याण संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल मुख्य तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। इसमें बिजली आपूर्ति पर्याप्त करने, किसानों को आपदा राहत राशि
देने की मांग की। ऐसा न होने पर 18 जनवरी को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रतिनिधिमंडल में देव नारायण सिंह, गंगाधर पांडेय, सर्वानंद चौबे, अश्वनी सिंह, सूर्यभान शामिल रहे।