{"_id":"d23ba7794486a1a767bda371eb83adc1","slug":"legend-wow-heard-of-maharaja-agrasen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा अग्रसेन की सुनाई गौरवगाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा अग्रसेन की सुनाई गौरवगाथा
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Mon, 19 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अग्रसेन हितकारिणी समिति की ओर से रविवार को श्री अग्रसेन भवन परसपुरा में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष अजय सिंघल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन अर्चन करके की।
कहा कि एक सभ्य समाज के निर्माण के लिए जिन चार स्तंभों (सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक) की आवश्यकता होती है, वह महाराजा अग्रसेन के पास एक साथ मौजूद थी। हमारा समाज दहेज विरोधी है।
कहा कि महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए उनकी जयंती मनाते हैं। समिति के विकास के लिए सभी लोगों से तन-मन से सहयोग की अपील की, जिससे समिति का विकास हो सके। जयंती में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत बच्चों ने की। बच्चों ने कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने डांडिया नृत्य, तितली डांस, भरत नाट्यम, ब्रेक डांस और डिस्को डांस आदि प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सत्संग की संचालिका विजयलक्ष्मी अग्रवाल और सुनीता अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की वंदना प्रस्तुत की।
जयंती कार्यक्रम में अजय सिंघल, अतुल अग्रवाल, स्वयं प्रकाश अग्रवाल, अनिल गोयल, विनय अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, भागवत दास अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, आनंद आदि मौजूद रहे।