फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Laying on the fifth day of TB route jammed

पांचवें दिन भी टीबी मार्ग पर लगा रहा जाम

Tue, 07 Feb 2017 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
मार्ग के गड्ढे में ट्रकों के फंसने से ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर लगातार पांचवें दिन भी आवागमन ठप रहा। छोटे चार पहिया वाहन और बाइक सवार तो दूसरे मार्गों से निकलते रहे, लेकिन दर्जनों ट्रक जाम में फंसे रहे। जाम के झाम का हाल यह था कि बाइकों से कौन कहे, पैदल भी निकल पाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन



यूपी-बिहार को जोड़ने वाले ताड़ीघाट-बारा मार्ग की हालत वर्षों से खस्ताहाल है। हर कदम पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। शुक्रवार की सुबह पथरा-खुदरा गांव के सामने मार्ग के गड्ढे में एक ट्रक फंस गया, जिससे आवागमन में व्यवधान उत्पन्न हो गया। एक तरफ से वाहन निकलते रहे। इसी बीच फंसे ट्रक के बगल में एक दूसरा ट्रक गड्ढे में फंस गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। दोनों तरफ ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। मंगलवार को भी फंसे ट्रकों को मार्ग से हटाया गया, जिससे जाम लगा रहा। जाम का आलम यह था कि बाइक सवारों की कौन कहे, पैदल निकल पाना भी लोगों के लिए संभव नहीं हो पा रहा था। छोटे चारपहिया वाहन और बाइक सवार नगदीलपुर दुल्लहपुर, रेवतीपुर होकर जिला मुख्यालय जा रहे थे। वहीं गाजीपुर  से बिहार की तरफ जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आते-जाते रहे।
विज्ञापन



जाम की वजह से सड़क किनारे मकानों में रहने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। भूखे-प्यासे ट्रक चालक जाम में फंसे हुए हैं। ताड़ीघाट-बारा मार्ग की खराबी से रोज-रोज जाम लगने की वजह से लोगों में रोष गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed