Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Large exhaust fans will be installed, and a canteen will open for patients at the Women's Hospital

Ghazipur News: मरीजों के लिए महिला अस्पताल में लगेंगे बड़े एग्जॉस्ट और खुलेगी कैंटीन

Tue, 19 May 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Large exhaust fans will be installed, and a canteen will open for patients at the Women's Hospital
शहर के मिश्रबाजार ​स्थित जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान तीमारदारों से बातचीत करते डीए - फोटो : पयागपुर में बड़ापुल व अप्रोच मार्ग का ​शिलान्यास करते विधायक व अन्य।
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को जिला महिला अस्पताल, मिश्रबाजार का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल की साफ-सफाई और व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन की सराहना की। साथ ही मरीजों की सुविधा को देखते हुए बड़े एग्जॉस्ट फैन लगाने और अस्पताल परिसर में कैंटीन शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दवा वितरण केंद्र की जांच करते हुए डीएम ने उपलब्ध दवाओं की सूची देखी और निर्देश दिया कि मरीजों को सभी आवश्यक दवाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए बड़े एग्जॉस्ट फैन लगाए जाएं ताकि मरीजों को राहत मिल सके। साथ ही महिला अस्पताल में कैंटीन खोलने पर भी जोर दिया, जिससे मरीजों और तीमारदारों को खाने-पीने की सुविधा मिल सके। डीएम ने शौचालयों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और वार्डों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की भी जांच की। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड, आईसीयू, इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रासाउंड कक्ष, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। मरीजों ने दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकों के व्यवहार को संतोषजनक बताया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रसूति वार्ड और नवजात शिशु कक्ष में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed