{"_id":"620d475b01bba56f801fd838","slug":"lakhpatis-are-candidates-ornaments-are-also-plentiful-ghazipur-news-vns6389565125","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखपति हैं प्रत्याशी, गहने भी हैं खूब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखपति हैं प्रत्याशी, गहने भी हैं खूब
विज्ञापन
गाजीपुर। बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों संग 32 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किए।पर्चा भरने वालों में सदर से भाजपा की प्रत्याशी डा. संगीता बलवंत, शादाब फातिमा, अंकिता भारती के पास लाखों का बैंक बैलेंस है। उनके पास गहने भी हैं।
संगीता बलवंत की तरफ से दाखिल शपथ पत्र में बताया गया है कि उनके पास एक लाख पांच हजार नगद है। इसके अलावा एक खाते में 183773, दूसरे में 1050000, तीसरे में 43 हजार जमा है। पति अवधेश के पास 80 हजार नगद एवं एक खाते में 183773, दूसरे में 6968, तीसरे में 4547 रुपये जमा है। भाजपा प्रत्याशी के पास सोने के चार सौ ग्राम आभूषण, 32 बोर का रिवाल्वर, एक रिपीटर गन जबकि उनके पति के पास 315 बोर की राइफल है।
पूर्व मंत्री जहूराबाद से बसपा की प्रत्याशी सैयदा शादाब फातिमा के पास 45 हजार नगद, एक बचत खाते में 2318164, दूसरे में 2291522 रुपये जमा है। इनके पास फारच्यूनर एवं टाटा सफारी वाहन तथा एनटीबी 315 बोर राइफल, 720 ग्राम सोने के आभूषण हैं। उनके पति के पास 35 हजार नगद एवं एक खाते में 992000, दूसरे में 915805 रुपये जमा तथा 13 ग्राम जेवरात है। इसी विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक कालीचरण राजभर के पास दो लाख नगद, एक खाते में पांच हजार, दूसरे में 2592, तीसरे में 985, चौथे में 165291, पांचवें खाते में 6141, छठे में 422, सातवें में 3268, आठवें में 1187 तथा नौवें में 15 रुपये जमा है। इनके पास महिंद्रा स्कार्पियो, दस ग्राम आभूषण, राइफल और रिवाल्वर है। सैदपुर से सपा प्रत्याशी अंकित भारती के पास 60 हजार नगद, एक बैंक खाते में 58666, दूसरे में 43030, तीसरे में 17333, चौथे में 4005000 रुपये जमा है। इस युवा प्रत्याशी के पास डेढ़ सौ ग्राम सोना तथा पांच सौ ग्राम चांदी है।