{"_id":"6af5f7ad6eaf961bac06f6bc","slug":"lack-of-passenger-sheds-and-toilets-on-platforms-two-and-three-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-163816-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर यात्री शेड, शौचालय का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर यात्री शेड, शौचालय का अभाव
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन। स्रोत- ग्रामीण
दुबिहां। वाराणसी-छपरा रेलखंड के करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी से यात्रियों को परेशानी हो रही है। प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर यात्री शेड, शौचालय व यूरिनल का अभाव है।
स्टेशन पहुंचे असावर के कृष्णनंद राय, शाहूपुर के ब्रह्मा गिरी, हरदासपुर के इंद्र कुमार राजभर और दुबिहां के अशोक पांडेय ने बताया कि, इस स्टेशन पर रोजाना तीन एक्सप्रेस और तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें रुकती हैं। क्षेत्र के करीब 40 गांवों के 500 से 700 यात्री रोजाना इस स्टेशन से यात्रा करते हैं। स्टेशन के दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर यात्री शेड के अभाव में इन यात्रियों को धूप, ठंड और बारिश के मौसम में यात्रियों को खुले आसमान के नीचे खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है।
शौचालय न होने से महिला यात्रियों को विशेष परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बना शौचालय भी ताला लगा होने के कारण उपयोग में नहीं है। यात्रियों की तमाम शिकायतों के बावजूद भी अभी तक स्टेशन पर बुनियादी सुविधाएं बहाल नहीं हुई हैं। स्टेशन अधीक्षक अनिल राय ने बताया कि एक नंबर प्लेटफॉर्म का शौचालय ठेके पर संचालित होता है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म के शौचालय और यात्री शेड को अवगत कराया गया है।