फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Labour died after overspeed bike hit his Cycle in ghazipur police take bike rider in custody

गाजीपुरः बेकाबू बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, चालक हिरासत में

Wed, 13 Oct 2021 02:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 13 Oct 2021 02:26 PM IST
सार

गाजीपुर के बिथरिया गांव निवासी संजय गिरी (42)  मंगलवार देर शाम साइकिल से बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था।  रास्ते में बेकाबू बाइक ने टक्कर मार दी। अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Labour died after overspeed bike hit his Cycle in ghazipur police take bike rider in custody
घटना की जानकारी के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बिथरिया मोड़ के समीप बेकाबू बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक चालक को हिरासत में लिया गया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।  

विज्ञापन


बिथरिया गांव निवासी संजय गिरी (42) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार देर शाम पुत्री नेहा की साइकिल बनवाने के बाद बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। बिथरिया मोड़ के पास बाइक के धक्के से साइकिल सवार संजय गिरी गंभीर रूप से घायल हो या। परिजन उसे उपचार के लिए आजमगढ़ ले गए।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पत्नी कुसुम देवी, मां दुलारी देवी, बेटा अंकित और  बेटी नेहा के बिलखने से सन्नाटा पसर गया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि आजमगढ़ के रहने वाले बाइक सवार को हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed