फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Labour Day to the success began to live life

श्रमिक दिवस को सफल बनाने में जी जान से लगे

Thu, 30 Apr 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 30 Apr 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
 Labour Day to the success began to live life

पहली मई को मजदूर दिवस पर आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा को कामयाब

विज्ञापन
बनाने के लिए विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले के विभिन्न कार्यालयों का दौरा कर कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।


श्री दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार  जिला पंचायत, विकास भवन, वन विभाग, पशु चिकित्सालय, श्रम विभाग, चकबंदी, लेखपाल, जिला पूर्ति कार्यालय, खाद्य रसद, उद्यान, उद्योग, कृषि आदि विभाग का दौरा किया। इस दौरान कर्मचारियों से श्रमिक दिवस पर नलकूप मंडल कार्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

श्री दुबे के अलावा राकेश सिंह, चंद्रिका यादव, ओमप्रकाश यादव, विवेक सिंह शम्मी, मणि त्रिपाठी, हरेंद्र विक्रम, दिनेश यादव, राघवेंद्र सिंह, जमुना यादव आदि शामिल थे। उधर आईसीडीएस महिला सुपरवाइजर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक कैम्प कार्यालय पर गुरुवार को हुई।

इसमें पहली मई को जिला श्रमिक समन्वय समिति के तत्वावधान में विश्व मजदूर दिवस पर होने वाली श्रद्धांजलि सभा में बढ़-चढ़कर भागीगारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कंचन यादव, सुशीला, निर्मला भारती, सुनीता सिंह, मीना सिंह, रागिनी, रमापति गुप्त आदि उपस्थित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed