फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Laborer murdered and body thrown in field

Ghazipur News: मजदूर की हत्याकर शव खेत में फेंका

Wed, 11 Oct 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Laborer murdered and body thrown in field
फोटो:
विज्ञापन

मृतक के शरीर पर जख्म के थे निशान, सिर पर भी था गंभीर चोट
परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
भीमापार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव स्थित खेत में बुधवार को हत्याकर फेंका मजदूर का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के शरीर पर जख्म थे और आंख भी फूटी हुई थी। सिर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के देवनाथपुर पटखौली गांव निवासी प्रमोद कुमार (35) मजदूरी करता था। करीब एक माह पूर्व वह काम की तलाश में सैदपुर के देवचंदपुर गांव स्थित मामा के घर आ रहा था। इस बीच भीमापार में रुकने के दौरान जगदीशपुर में धर्मपाल मिला जो सुअर पालता था।। उसने प्रमोद को कहा कि उसे सुअर पालन की देखरेख के लिए एक व्यक्ति की जरूरत है। इसके बाद प्रमोद वहीं रुक गया और काम करने लगा। उसने पैसा बढ़ाने की बात कही, लेकिन नहीं बढ़ा।
विज्ञापन

इस बीच धर्मपाल ने छह अक्तूबर को प्रमोद पर सुअर का बच्चा चोरी करने का आरोप लगाया। उस दौरान कुछ कहासुनी होने के बाद प्रमोद उसी दिन नौकरी छोड़कर घर चला गया। सात अक्तूबर को धर्मपाल के साथ अन्य लोग देवनाथपुर गांव स्थित घर पहुंचे और मानदेय बढ़ाने की बात कहकर प्रमोद को जबरदस्ती सुअरबाड़ा लेकर आ गया। मृतक के इकलौते पुत्र विशाल ने बताया कि उस दिन के बाद पिता से संपर्क नहीं हुआ। सुबह ग्रामीणों ने उसके पिता का शव खेत में देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव करीब तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। बताया कि पिता के शव के पेट की चमड़ी उधड़ी हुई थी, बायां हाथ कोई जानवर खा गया था। उनके सिर पर चोट के निशान थे और आंख भी फूटी लग रही थी। शरीर पर हाफ पैंट व बनियान था। सुअरबाड़े के गेट को जब खोला गया तो उनकी साइकिल गिरी पड़ी थी। वहां प्रतिरोध करने के निशान थे।

विशाल ने बताया कि उसके पिता स्वस्थ थे। एक या दो व्यक्ति के काबू में नहीं आने वाले थे। उसने दो से ज्यादा लोगों द्वारा मिलकर हत्या करने की आशंका जताई। इधर मृतक के परिवार के लोग आक्रोशित हो उठे, लेकिन पुलिस ने समझा- बुझाकर उन्हें कोतवाली लाया। घटना के बाद पत्नी सरस्वती और पुत्र विशाल सहित दो पुत्रियों रुचि एवं खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। मृतक की मां लालती देवी बार- बार अचेत होकर जमीन पर ही लेट जा रही थी। इधर घटना के बाद मृतक के साथ काम करने वाला व्यक्ति भी गायब है। इस संबंध में सीओ सैदपुर विजय आनंद शाही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed